रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला के भरमौर उपमंडल में अभी करीब 11:30 बजे एक कार दुर्घटना हुई है। दुर्घटना चम्बा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए पर सूंकू टपरी नामक स्थान के पास हुई है।गाड़ी भरमौर से चम्बा की ओर जा रह थी। सूंकू टपरी के पास गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से लुढ़क गई। दुर्घटना में एक कार सड़क से लुढ़क कर करीब एक किमी गहरे नाले में गिरी है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि कार संख्या एचपी 73ए -1715 में मैहला निवासी कर्मचंद नामक व्यक्ति सवार था जोकि लोनिवि भरमौर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर सेवाएं दे रहा था।

  वाहन में कोई और व्यक्ति सवीर न हो इसकी पड़ताल करने के लिए व बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोग,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।शव को को नागरिक अस्पताल भरमौर लाया जा रहा है।

गौरतलब है कि सूंकू टपरी नामक स्थान के आसपास इस वर्ष तीन वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं ।

Advertisement