रोजाना24,पठानकोट(समीर गुप्ता) 15 फरवरी : पठानकोट स्थित हिन्दू को-ऑपरेटिव बैंक पिछले लगभग दो वर्षों से वित्तीय संकट के चलते बंद की स्थिति में है। बैंक के खाताधारक अपनी जमा राशि की निकासी न होने की वजह से आन्दोलन की राह अपनाए हुए हैं । खाताधारक संघर्ष समिति के सदस्य अपनी समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों और नौकरशाही से लगातार गुहार लगा रहे हैं । इसी क्रम में आज 15 फरवरी को कमेटी सदस्यों ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष और पूर्व विधायक पठानकोट अश्वनी शर्मा से मुलाकात की । मुलाकात के दौरान समिति सदस्यों ने शर्मा को बताया कि बैंक के वित्तीय संकट के लिए ग्राहक जिम्मेदार नही हैं । बैंक की कम रिकवरी और जरूरत से अधिक खर्च के चलते यह वित्तीय संकट उत्पन्न हुआ है । अपनी जमा रकम की निकासी न होने के चलते बहुत से परिवार अब इससे प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने सदस्यों से कहा कि वह इस संकट की घड़ी मे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बैंक को फिर से खड़ा करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए ।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

