रोजाना24,पठानकोट (समीर गुप्ता) : पठानकोट जिला के अंतर्गत मामून कैंट को माधोपुर कैंट से जोड़ने वाले डिफेंस रोड की हालत बहुत ही दयनीय स्थिति में है।रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं,कई जगह से सड़क उखड़ चुकी है परंतु इसकी सुध-बुध लेने वाला कोई नहीं दिख रहा।

बता दें कि यह सड़क सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है.यह सड़क सीधा माधोपुर कैंट से होती हुई जम्मू-कश्मीर राज्य को जोड़ती है । इस सड़क का उपयोग भारतीय सेना द्वारा भी किया जाता है.सैन्य वाहनों के लिए बेहतरीन सड़क का उपलब्ध करवाना सरकार के लिए प्रथमिकता में होना चाहिए लेकिन स्थिति इसके विपरीत दिख रही है.

गौरतलब है कि यह सड़क मार्ग हिमाचल से जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी शॉर्टकट मानी जाती । वहीं यह रोड़ यहां स्थित तीन बड़े स्कूलों को भी जोड़ता है जिस कारण स्थानीय लोग भी सड़क का उपयोग बहुतायात करते हैं।

Advertisement

इतने महत्वपूर्ण रोड़ की दशा खराब होने पर स्थानीय लोगों ने सरकार से इसकी हालत सुधारने की मांग की है.