रोजाना24 : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में इस वर्ष बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में जिला ऊना ने एक बार फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ रमण कुमार शर्मा ने बताया है कि इस वर्ष राज्य स्तरीय अवार्ड समिति की बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में 2 जून को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आयोजित की गई। जिसमें राज्य के चुनिन्दा संस्थानों को मापदंडों के आधार पर 2019-20 के लिए श्रेणीवार कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिला ऊना के श्रेष्ठ प्रदर्शन से कायाकल्प आवार्ड से मिलने वाली राशि को मरीज़ों व स्टाफ को मिलने वाली सुविधाओं पर खर्च किया जाता है।सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कायाकल्प अवार्ड की दूसरी केटेगरी में सिविल अस्पताल हरोली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके आलावा केटेगरी तीन में ऊना के 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्लेहड़ा ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए 2 लाख रूपये का इनाम जीता जबकि जिला के अन्य 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पालकवाह, पंजावर, शिवपुर, मुबारिकपुर, चुरुरु, देहलां, बढेड़ा राजपूता, बाथड़ी, सोहारी टकोली, चकसराए, धर्मशाल महंता, रायपुर मैदान, मरवाड़ी, कांगड़, लठियानी व अकरोट को 50-50 हजार रूपये का इनाम दिया गया।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

