रोजाना24,चंबा : कोरोना महामारी के चलते बंद कर दिए गए सातवीं आर्थिक गणना के कार्य को जिला प्रशासन द्वारा दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। लोकमित्र संचालकों को यह अनुमति सशर्त दी गई है। जो शर्तें अनुमति में शामिल की गई हैं उनमें गणना करने वाले व्यक्ति को मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य होगा। सभी व्यक्तियों को 2 मीटर की सामाजिक दूरी भी बनाए रखनी होगी। गणना का कार्य रात 8 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच में नहीं किया जा सकेगा। चाय-पानी या खाना खाने के लिए भी कोई व्यक्ति घर में नहीं बैठेगा। किसी भी संचालक को यदि फ्लू जैसे लक्षण पैदा होते हैं तो उसे तुरंत कार्य को बंद करना होगा। अनुमति की प्रतियां पुलिस अधीक्षक के अलावा आवासीय आयुक्त पांगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर, जिले के सभी एसडीएम, जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों, जिला पंचायत अधिकारी, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, जिला पर्यटन अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिले के सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और नगर परिषद व नगर पंचायत के अधिकारियों को भी भेज दी गई हैं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
