रोजाना24,ऊना : कोरोना संक्रमण के चलते ग्राम पंचायत बदोह के वार्ड नंबर तीन तथा वार्ड नंबर 1 के डक्कां वाले खूह के रास्ते के साथ लगते इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी संदीप कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत बदोह के इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील समाप्त की जाती है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 1 के बाकी बचे क्षेत्र तथा वार्ड नंबर दो को बफर जोन बनाया गया है। डीसी ने कहा कि अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत भैरां के वार्ड नंबर 3 को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि भैरां के वार्ड नंबर 2 व 4 को बफर जोन में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 9 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलसेहड़ा से सब तसहील मैहतपुर बसदेहड़ा तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 9 के बाकी बचे क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। संदीप कुमार ने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्रों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी और इन इलाकों को सैनिटाइज किया जाएगा। लोगों के बाहर निकलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

