रोजाना24,चम्बाः खाली पेट भजन नहीं होता इस कहावत को इनअध्यापकों ने गलत साबित कर दिया है।पिछले पांच माह से ड्यूटी से बाहर चल रहे भरमौर उपमंडल के स्कूल प्रबंधन समिति के पीरियड आधारित अध्यापक संगठन इकाई के 126 अध्यापकों द्वारा अपने वेतन से 11 हजार की धनराशि जमा कर मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक के माध्यम से दान की है।यह धनराशि संगठन इकाई के सदस्यों द्वारा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी है। संगठन इकाई के प्रतिनिधि अनूप,विवेक व अजय ने कहा है कि अपने अति अल्प वेतन में से यह राशि एकत्रित करके कोरोना वायरस कोविड-19 वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए प्रदान की है। उन्होंनें ने बताया कि इस संकट की घड़ी में संगठन इकाई की ओर से एक छोटा सा प्रयास है। गौरतलब है कि शीतकालीन अवकाश वाले प्राम्भिक स्कूलों व उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में तैनात स्कूल प्रबंधन समिति के पीरियड आधारित अध्यापकों को क्रमशः पांच व दो माह से नौकरी पर नहीं बुलाया गया है जिस कारण उन्हे को कोई वेतन भी नहीं मिला है. इसके बावजूद उन्होंने एक ओर स्कूली बच्चों को ऑनलाईन पढ़ाने का कार्य जारी रखा है वहीं दूसरी ओर अपनी आर्थिक स्थिति ठीक ने होने के बावजूद उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार के राहत कोष में मदद भेजकर निस्वार्थ सेवा भावना का परिचय दिया है।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

