रोजाना24, चम्बा, 27 मार्च : हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व वर्ष के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला के लोक कलाकारों, गीतकारों व लोक नाटय विधा से जुड़े कलाकारों से लोक गीत, लघु नाटक और एकांकी के स्क्रिप्ट मांगे गए हैं।जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि गीत चंबा जिला में बोली जाने वाली अलग-अलग बोलियों पर आधारित होने चाहिए। इन गीतों का थीम हिमाचल प्रदेश की 50 वर्षों की यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों पर आधारित होना चाहिए। गीत के बोल के साथ धुन भी होनी चाहिए। इसी तरह लघु नाटक और एकांकी का थीम भी यही रहेगा। इसमें हास्य- व्यंग्य का पुट हो तो संदेश और सार्थक तरीके से संप्रेषित किया जा सकेगा। नाटक भी स्थानीय बोली में ही लिखे जाने हैं। जिला लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि गीत और नाटक 5 अप्रैल तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ईमेल dprochamba@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। कलाकारों से प्राप्त रचनाओं को छंटनी के लिए राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01899-224743 पर कार्य दिवस के दौरान संपर्क भी किया जा सकता है।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

