रोजाना24,चम्बाः कर्फ्यू में बंधे वरिष्ठ नागरिकों के लिए चम्बा जिला प्रशासन ने राहत दिलाने वाला फैसला लिया है। जिला के बुजुर्ग लोगों को अपनी पैंशन लेने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। चंबा जिला के 40342 सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों की 14 करोड रुपए की पेंशन राशि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लाभार्थियों के अकाउंट में डाल दी गई है जिसे डाक विभाग द्वारा वितरित किया जाना है। इन पेंशन धारकों में 3071 नए पेंशन धारक भी शामिल हैं। सभी पेंशन धारकों को पेंशन का भुगतान उनके घर द्वार पर समय पर हो सके, इसको लेकर उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एक आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में अधीक्षक डाक विभाग को पेंशन का भुगतान समयबद्ध तरीके से पेंशन धारकों को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है। चूंकि इस समय जिले में धारा 144 लागू है ऐसे में यदि कोई भी व्यक्ति किसी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी को उनके कार्य निष्पादन में बाधा उत्पन्न करेगा तो राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा-51 के तहत उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

