रोजाना24,बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी (Heroine) के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं । ताजा मामले में बिलासपुर पुलिस की SIU टीम द्वारा मुख्य आरक्षी संजीव पुंडीर की अगुवाई में एक कार से चरस व चिट्टा बरामद किया गया । SIU टीम द्वारा जब्बल पुल के पास नाका लगाया गया था, नाके के दौरान एक कार न0 HP 24C 2637 को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया,लेकिन कार चालक ने गाडी़ को नहीं रोका व भागने का प्रयास करने लगा. जिस दौरान कार चालक ने वहां खडी़ अन्य गाडियों को भी टक्कर मारकर नुक्सान पहुंचाया । SIU टीम द्वारा मुश्किल से आरोपियों को काबू किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो गाड़ी से 20.79 ग्राम चरस व 05.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों की पहचान धीरज सोनी व अंश निवासी शहर बिलासपुर के रुप में हुई है। धीरज सोनी,जो कि बिलासपुर का मुख्य नशा सरगना माना जाता है, जिसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस काफी दिनों से प्रयास कर रही थी।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
