खबरें

मोटरसाईकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु.

रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला के भरमौर क्षेत्र लूणा नामक स्थान के पास आज दोपहर बाद एक मोटर साईकिल सड़क से नीचे लुढ़क गई.दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है.मोटरसाइकिल नम्बर एचपी 47-8330 है मृतक से बरामद ड्राइविंग लाईसेंस के अनुसार मृतक का नाम राजेश कुमार पुत्र धौनिया राम,गांव कुन्ना डाकघर बलेरा,तहसील डलहौजी जिला चम्बा है.बताया जा रहा कि मृतक होली घाटी में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना में काम करता था.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है.