रोजाना24ः जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में भरमौर पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने जानकारी देते हुए कहा कि भरमौर व पांगी वासियों के घर वापसी के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी से दूरभाष पर बात हुई है।विधायक कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इन लोगों की घर वापसी के लिए संबंधित जिलों के जिलाधीशों को निर्देश दिए गए हैं, कि इन लोगों की घर वापसी के लिए उचित व्यवस्था का प्रावधान किया जाए।विधायक कपूर ने कहा कि प्रदेश के जिला कांगड़ा, सोलन व ऊना में भरमौर व पांगी के लोग लॉक डाउन व कर्फ्यू के वजह से अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं इन लोगों का अपने क्षेत्रों में खेती-बाड़ी व बागवानी का कार्य अधर में लटका हुआ है लिहाजा यह लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए संबंधित जिलों के उपायुक्त से ऑनलाइन या ऑफलाइन कर्फ्यू पास के लिए आवेदन करें, ताकि यह लोग समय पर अपने क्षेत्रों में पहुंचकर कृषि व बागवानी के कार्यों को अंजाम दे सकें ।जियालाल कपूर ने कहा कि पांगी उपमंडल में पहुंचने के लिए वाया जम्मू किश्तवाड़ व साच पास दर्रा तथा रोहतांग अभी बंद है इन लोगों को पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है ।लोगों को घर पहुंचाने के लिए की जा रही व्यवस्था के लिए जियालाल कपूर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

