कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। विभा सिंह, बंजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ चुके हितेश्वर सिंह की पत्नी एवं कुल्लू राजघराने की बहू हैं।
ज्येष्ठा जिला परिषद वार्ड में उन्होंने भाजपा के मजबूत गढ़ में आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर बड़ी चुनौती पेश की और जनता का भरपूर समर्थन हासिल किया। विभा सिंह इससे पहले धाउगी वार्ड से जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। वहीं उनके पति हितेश्वर सिंह भी ज्येष्ठा वार्ड से दो बार जिला परिषद सदस्य चुने जा चुके हैं।
पूर्व सांसद, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महेश्वर सिंह की बहू विभा सिंह की इस जीत को क्षेत्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस शानदार सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#VibhaSingh #KulluNews #ZilaParishadElection #JyeshthaWard #Banjar #HimachalPolitics #KulluRajGharana #IndependentCandidate #HimachalNews #कुल्लू_समाचार #जिला_परिषद_चुनाव #विभा_सिंह #हिमाचल_प्रदेश #बंजार #राजनीति_अपडेट #जनता_का_फैसला #ElectionVictory #HimachalUpdate #rozana24 #रोजाना24
