रोजाना24, ऊना, 26 मई : मैसर्ज़ एचसीएल टेक्नोलोज़ी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि एचसीएल टैक्बी कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं के छात्रों को कुशल बनाया जाएगा जिसके लिए एचसीएल टेक्नोलोज़ी की ओर से टेªनी, आईटी इंजीनियर व एसोसिएटस के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि 6 से 12 महीने की होगी तथा 10 हज़ार रूपये स्टाईपंड प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके उपरांत चयनित युवाओं को 1.7 से 2.2 लाख प्रति वर्ष वेतन दिया जाएगा।अनीता गौतम ने 12वीं में गणित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2021 व 2022 में उत्तीर्ण हुए या जिन अभ्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी है और रिजल्ट आने वाला है वह अभ्यार्थी भी 27 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आॅनलाईन परीक्षा होगी जिसमें गुणात्मक तर्क, निबंध लेखन, सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे।उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज़ फोटो सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 7018257223 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
