रोजाना24, चंबा,1 मई : विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि चूंकि चंबा अन्य जिलों की अपेक्षा में दूरदराज और आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल है। सरकार द्वारा ऐसे में संक्रमित लोगों के उपचार के लिए सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं की उपलब्धता को हर हाल में सुनिश्चित बनाया जा रहा है । मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की सराहना करते हुए डॉ हंसराज ने ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र के बहुत जल्द क्रियाशील करने की बात भी कही । उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र के क्रियाशील होने से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज को 24 घंटों के दौरान लगभग 80 ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध होगी। डॉ हंसराज ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने हर संभव सहायता का भी भरोसा दिया है।उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वेंटिलेटर, अतिरिक्त बैड और कोरोना महामारी से संबंधित विशेषज्ञ स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। ताकि महामारी की विकट स्थिति के दौरान और बेहतर तरीके से व्यवस्था स्थापित की जा सके।विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के इस वर्तमान काल में सरकार द्वारा निर्धारित किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। मास्क, हैंड सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी को अपनी दिनचर्या में अहम हिस्से के रूप में शामिल करें। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ रमेश भारती सहित चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोहनलाल उपस्थित रहे।इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का भी आयोजन आयोजित किया गया रक्तदान शिविर में विधानसभा उपाध्यक्ष ने रक्तदान किया।डॉ हंसराज ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर के फैसलें को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि रक्तदान एक महान दान है और यह दान प्रेरणा देता है कि हमें हमेशा निस्वार्थ भावना के साथ कार्य करते हुए अपने देश और समाज की सेवा में तत्पर रहना चाहिए। शिविर में 25 युवाओं ने भी रक्तदान किया।इस अवसर पर जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला महामंत्री रविंदर सिंह व विक्रम ,जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विजय व राकेश, युवा मोर्चा अध्यक्ष चुराह अमन राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंबा साहिल बेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरमौर राजेश व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
