रोजाना24,चम्बा,1 मई : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला चम्बा के विभिन्न रूटों पर 3 मई से निजी बसें नहीं चलने की सूचना प्राप्त हुई है। निजी बस ऑपरेटर संघ चम्बा ने विभिन्न मांगों को लेकर 3 मई से हड़ताल आरंभ करने के निर्णय के बारे में सूचित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा सुचारू रहेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें ताकि आवाजाही के दौरान समस्या का सामना ना करना पड़े । कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए भीड़- भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें और यदि किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलना भी पड़े तो मास्क अवश्य पहनें तथा हैंड सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करते रहें। उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों से भी आह्वान किया है कि वें इस कठिन घड़ी को देखते हुए हड़ताल को स्थगित करें ताकि लोगों को परेशानी न उत्पन हो।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

