रोजाना24, चम्बा,19 अप्रैल : चम्बा जिला के चुराह में जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे क्षेत्र में सामने आए गौ वंश तस्करी के मामले को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा है कि इस तरह की घटना से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म, समुदाय या राजनीतिक विचारधारा से संबंध रखता हो उसे इस तरह के कृत्य के लिए सजा अवश्य मिलेगी। विधानसभा उपाध्यक्ष ने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि इस तरह के मौके पर कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक भावनाएं भड़का कर सामुदायिक द्वेष पैदा करके अपने निजी हितों को साधने की भी कोशिश करते हैं। ऐसे में लोगों से आग्रह है कि वे इस तरह के तत्वों से भी पूरी तरह से सावधान और सचेत रहें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से तीन का संबंध जम्मू कश्मीर से है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

