रोजाना24, चम्बा, 25 मार्च : जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 और 3 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल को एलायंस स्टाफिंग सर्विस द्वारा एम ब्रॉस ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड बद्दी और एमटी ऑटोक्राफ्ट के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।एम ब्रॉस ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में 50 पद हैं। पद प्रोडक्शन ,हेल्पर व एसोसिएटस के हैं। एमटी ऑटोक्राफ्ट बद्दी में 150 पद हैं। पद प्रोडक्शन, हेल्पर व एसोसिएटस के होंगे। इन दोनों कंपनियों में शैक्षिक योग्यता आईटीआई फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर डिप्लोमा मैकेनिकल और शिक्षा दसवीं व बारहवीं रखी गई है। आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। दोनों कंपनियों में उम्मीदवारों को ऑफ रोल आधार पर रखा जाएगा। पायनियर्स एमब्रोइडर लिमिटेड कंपनी काला अंब का कैंपस इंटरव्यू 3 अप्रैल को होगा। इसमें कुल 100 पद ट्रेनी के भरे जाएंगे। योग्यता पांचवीं पास या अधिक मांगी गई है और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक है। चयनित युवाओं को योग्यता के अनुसार निजी कंपनी द्वारा मासिक वेतन 7500 से लेकर 12000 रुपए तक दिया जाएगा।इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए मूल शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा लेकर रोजगार कार्यालय चंबा रंग महल में 11 बजे उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के अलावा उप रोजगार कार्यालयों से भी संपर्क किया जा सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए सभी आवेदक सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग करें।एक समय में एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

