रोजाना24.चम्बा 1 फरवरी : सार्वजनिक स्थानों, कार्य स्थलों के अलावा परिवहन के दौरान व्यक्ति के लिए फेस कवर अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 की निगरानी व नियंत्रण को लेकर जारी नए दिशा निर्देशों के मद्देनजर उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट डीसी राणा ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों और कार्य स्थलों के अलावा परिवहन के दौरान व्यक्ति द्वारा फेस कवर करना अनिवार्य रहेगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए पहले की भांति एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। सामूहिक तौर पर उपयोग में लाई जाने वाली जगह के प्रवेश स्थल पर सैनिटाइजर जबकि निकास प्वांइट पर भी सैनिटाइजर या हाथ धोने की व्यवस्था करनी होगी। मानव संपर्क में आने वाली इस तरह की सामूहिक उपयोग वाली जगह की नियमित सैनिटाइजेशन भी जरूरी होगी। जारी किए गए आदेश में उप निदेशक प्रारंभिक और उच्च शिक्षा को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षण संस्थानों में कोविड-19 को लेकर जारी की गई अधिसूचना व मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सामाजिक, धार्मिक, मनोरंजक, शैक्षिक, खेलकूद व अन्य सामूहिक आयोजनों के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों की अनुपालना करवाने केे निर्देश संबंधित एसडीएम, पुलिस अधिकारी व अन्य प्राधिकृत अधिकारियों को जारी किए गए हैं। आदेश का कार्यान्वयन 28 फरवरी 2021 तक लागू रहेगा। आदेश की अवहेलना होने की सूरत में उल्लंघनकर्ता के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम- 2005 की धारा 51 से 60 के प्रावधानों के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में जाएगी।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
