रोजाना24,चम्बा 1फरवरी : कांगड़ा के लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने वर्ष 2021 के केंद्र के बजट को देश की अर्थव्यवस्था को शीघ्र पटरी पर लाने और युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।उन्होंने कहा है वर्तमान बजट में किसानों, प्रवासी मज़दूरों, असंगठित मज़दूरों के लिए मोदी सरकार ने विभिन्न योजनाएं बना कर उन्हें राहत प्रदान की है।आज जारी एक प्रेस वक्तव्य में सांसद किशन कपूर ने कहा कि देश के स्वास्थ्य बजट के पूंजीगत खर्च 5.54 लाख करोड़ का प्रस्ताव और स्वास्थ्य बजट में 94 हजार करोड़ से 2.38 लाख करोड़ की वृद्धि इस आशय की द्योतक है कि केंद्र सरकार भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित आत्म निर्भर स्वस्थ भारत योजना के अंतर्गत देश के ग्रामीण क्षेत्रों का स्वास्थ्य सम्बन्धी बुनियादी ढांचा भी सुदृढ होगा।सांसद किशन कपूर ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय रेल योजना-2030 में हिमाचल प्रदेश में रेल-लाइन के विस्तार के अन्य प्रस्ताव भी इस योजना में शामिल किए जाएंगे।उन्होंने वर्तमान बजट में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों को दिए जानेवाले आत्मनिर्भर पैकेज से आगामी कुछ वर्षों में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

