रोजाना24,चम्बा 1 फरवरी : भारत सरकार को युवाओं की उर्जा एवं क्षमताओं का उपयोग राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में करने के लिए स्वयंसेवकों के समूह निर्माण करने हेतु युवाओं की अवश्यकता है। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं से स्वास्थ्य , साक्षरता , स्वच्छता मिशन एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम की अगुवाई करने एवं आवश्यकतानुसार प्रशासनिक कार्यों में मदद व विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन अपेक्षित है। स्वयंसेवक के लिए पात्रता के तौर पर 10 वीं उत्तीर्ण रहेगा। उच्च शिक्षितों तथा कम्प्यूटर ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष (1 अप्रैल 2021 को) तक होनी चाहिए।नियमित अध्ययनरत छात्र राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हेतु आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे। मानदेय राशि 5 हजार रुपए प्रतिमाह समस्त भत्तों सहित दी जाएगी।जिला युवा अधिकारी ने कहा कि यह कोई स्थायी रोजगार मानदेय भुगतान नहीं है और न ही आवेदक/ स्वयं सेवक इस पर सरकार से रोजगार के लिए कोई अधिकारिक व कानूनी कार्यवाही का अधिकारी होगा। आवेदन के लिए योजना का विस्तृत विवरण और ऑनलाईन आवेदन हेतु विभाग के वेबसाईट www.nyks.nic.in पर जाएं। आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 20 फरवरी 2021 है। विस्तृत जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्रर के कार्यालय से भी सम्पर्क किया जा सकता है।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
