रोजाना24,ऊना (4 दिसंबर)ः जिला ऊना में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की अनुमति के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय के अतिरिक्त ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज कहा कि आवेदक को https://covid.hp.gov.in/ वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा तथा वेबसाइट सुचारू रूप से क्रियाशील है।डीसी ने कहा कि उक्त वेबसाइट पर जाकर आयोजक को कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करनी होगी, जैसे कि कितने लोग समारोह में शामिल होंगे। साथ ही आयोजन से संबंधित दस्तावेज लगाना भी आवश्यक है। इसके अलावा नाम, पता आदि की जानकारी के साथ-साथ कोविड नियमों को मानने की सहमति भी वेबसाइट पर जाकर देनी होगी।राघव शर्मा ने कहा कि वेबसाइट के अलावा संबंधित एसडीएम कार्यालय में भी आयोजन की अनुमति ली जा सकती है। उन्होंने अपील की है कि अधिकतर आयोजक ऑनलाइन ही आयोजन की अनुमति लें, ताकि वह कार्यालयों के चक्कर से बच सकें। उन्होंने कहा कि आयोजन की अनुमति मिलने के बाद भी सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। अधिकारी ऐसे समारोहों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं तथा नियम न मानने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन्स का पालन कराना पूर्ण रूप से आयोजक की जिम्मेदारी होगी।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
