रोजाना24,चम्बा : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर 6 अक्टूबर को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत दुद्रा संपर्क सड़क का लोकार्पण करने के अलावा भंजराड़ू और चांजू में पंचवटी पार्क के शिलान्यास करेंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने जानकारी देते बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री इसी दिन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत बेबी किट के उपहार भी प्रदान करेंगे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में नई बनी पंचायतों के लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का आभार जताएंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री लोक निर्माण विश्राम गृह तीसा के प्रांगण में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम के मुताबिकविधानसभा उपाध्यक्ष 4 अक्टूबर को किलाड़ पहुंचेंगे और 5 अक्टूबर को बैरागढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।बैरागढ़ और समीपवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण 5 अक्टूबर को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का बैरागढ़ पधारने पर अभिनंदन करेंगे।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

