रोजाना24,चम्बा ः जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर को रंग महल स्थित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में नीम ट्रेनी के 300 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस कैंपस इंटरव्यू को सनराइज प्लेसमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बद्दी स्थित लिवगार्ड बैटरीज प्राइवेट लिमिटेड में नीम ट्रेनी के पदों पर नियुक्ति के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कैंपस इंटरव्यू में केवल युवक उम्मीदवार ही भाग ले सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं,आईटीआई डिप्लोमा और स्नातक रखी गई है। जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित ट्रेनी को 8400 रुपए से लेकर 14000 रुपए का मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के इच्छुक युवाओं से आग्रह भी किया है कि वे कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों का पूरा पालन करें। केंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले को अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों के अलावा पासपोर्ट आकार का फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार और बायोडाटा साथ लाना होगा। केंपस इंटरव्यू के लिए सुबह 10 बजे निर्धारित जगह पर पहुंचना होगा।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

