रोजाना24,ऊनाः पीडब्ल्यूडी उपमंडल डेरा बाबा रुद्रानंद बसाल के तहत आने वाली सड़कों की मुरम्मत का कार्य मनरेगा में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मनरेगा के तहत सड़कों की मुरम्मत के लिए 1.14 करोड़ रुपए की धनराशि शैल्फ में रखी गई है। मुरम्मत का कार्य ग्राम पंचायत टक्का तथा कुरियाला में किया जाएगा। 69.73 लाख रुपए के कार्य ग्राम पंचायत टक्का में होंगे तथा 43.58 लाख के कार्य ग्राम पंचायत कुरियाला में करवाए जाएंगे। कंवर ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत रोजगार के इच्छुक व्यक्ति संबंधित पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे विभाग की सड़कों की भी मरम्मत होगी तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

