रोजाना24,ऊना : बाल विकास परियोजना धुंदला के सौजन्य से राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत विडियो कान्फ्रैंस के माध्यम से धुंदला परियोजना के सभी पर्यवेक्षकों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए सीडीपीओ धुंदला हरीश मिश्रा ने बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत अनिमिया, गर्भावस्था, बाल्यवस्था, किशोरियों मे अनिमिया, कुपोषण, स्तनपान, स्वछता आदि विषयों पर विशेष बल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों से जुड़ी अन्य विकृतियों को समय रहते सही देखभाल और सही समय पर जांच-पड़ताल से कम किया जा सकता है। इसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत वजन व लम्बाई नापने के लिए विशेष मशीने भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि प्रारम्भिक अवस्था मे ही बच्चों, किशोरियों से सबंधित विभिन्न समस्याओं का निवारण व वचाव किया जा सके और मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, कुपोषणता, विकलांगता आदि को कम किया जा सके।इस वर्कशाप मे मास्टर ट्रेनर मीना देवी , पोषण अभियान समन्वयक शशि पाल, प्रदीप भटनागर, अरुण, अजय शर्मा, नानक चंद, व सभी वृत पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

