रोजाना24,ऊना : सैनिक सामान्य डियूटी की भर्ती हेतु जिला बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना के चयनित उम्मीदवारों के लिए 28 जून को आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा को कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल एन सतीश कुमार ने बताया कि उक्त सामान्य प्रवेश प्ररीक्षा के संचालन के लिए अभ्यार्थियों को नए सिरे से जेआईए की वेबसाइट में पंजीकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से परीक्षा के आयोजन की वास्तविक तारीख से 20 दिन पहले सूचित किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार अपनी पंजीकृत ई-मेल ईडी की नियमित जांच करते रहे।कर्नल एन सतीश कुमार ने बताया कि सीईई के स्थगन के कारण सामान्य डयूटी के समस्त चयनित अभ्यार्थी के मौजूदा रोल नंबर को जारी किए गए थे, उन्हें अब बदल दिया जाएगा। अब जीडी अभ्यार्थियों को परीक्षा के आयोजन की तारीख को परीक्षा केंद्र में ही नए रोल नंबर जारी किए जाएंगे।कर्नल एन सतीश कुमार ने उम्मीदवारों से अपील की है कि सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले उपायों का पालन करें और परीक्षा के दौरान मास्क और हैंड सैनिटाइजर लेकर आना अनिवार्य होगा। नियमों की अवहेलना करने वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

