रोजाना24,ऊना : जिला ऊना प्रशासन से ई-पास का आवेदन करने वालों को अपनी यात्रा के संबंध में दस्तावेज भी लगाने होंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि यात्रा के दस्तावेजों के साथ-साथ फोटो पहचान पत्र तथा एड्रेस प्रूप भी देना होगा। जो मरीज चैक अप के लिए अस्पताल जा रहे हैं, वह अपने मेडिकल कागजात साथ लगाएं।उन्होंने कहा कि फोटो पहचान पत्र के रूप में आधिकारिक पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज लगाए जा सकते हैं। आधार कार्ड के दोनों तरफ को स्कैन करके ई-पास के लिए आवेदन करना होगा। ई-पास के लिएcovid19epass.hp.gov.in वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए साथ जाने वाले लोगों को भी एक साथ ही आवेदन करना होगा। वह अलग-अलग आवेदन न करें।उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले ही बिना दस्तावेजों के साथ ई-पास के लिए आवेदन किया है, उन्हें भी दोबारा से दस्तावेज लगाकर आवेदन करना होगा।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

