रोजाना24,ऊना : कृषि विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि पड़ोसी राज्यों से टिड्डियों के दल हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करके फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक ऊना डॉ सुरेश कपूर ने बताया कि इस बारे जागरूकता फैलाने और टिड्डियों के आक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला और उपमंडल स्तर पर समितियां गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि समितियों को इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए खंड स्तर पर कीटनाशकों का बफर स्टोक सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए है। उन्होंने समितियों को यह भी निर्देश दिए कि यदि कहीं ये टिड्डियां दिखाई दे तो क्विक रिस्पोन्स वाहन के माध्यम से कीटनाशक के छिड़ाकव नितिन धीमान फायर अधिकारी ऊना के मोबाईल नंबर 9418903501 पर संपर्क करें।उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समिति में डॉ संतोष शर्मा, जिला कृषि अधिकारी ऊना, डॉ रमेश लाल एसटीओ, दविन्द्र कौर कृषि विकास अधिकारी व मनजीत सिंह सेंटर स्टोर इन्चार्ज शामिल है। उन्होंने बताया कि अंब उपमण्डल के लिए गठित कमेटी में डॉ प्यारो देवी एसएमएस अंब, डॉ राजेश राणा कृषि विकास अधिकारी अंब व डॉ सोमराज शर्मा कृषि प्रसार अधिकारी चक्क शामिल है। इसके अलावा उपमंडल बंगाणा की कमेटी में डॉ संदीप गौतम एसएमएस बंगाणा, डॉ जयन्त चीमा कृषि विकास अधिकारी बंगाणा व डॉ अशोक कृषि प्रसार अधिकारी बंगाणा शामिल है वही हरोली उपमंडल की कमेटी में डॉ लेख राज संधु एसएमएस हरोली, डॉ सौरभ शर्मा कृषि विकास अधिकारी सलोह व डॉ ब्रिज भूषण कृषि अधिकारी बाथू शामिल है, उपमंडल गगरेट की समिति में डॉ विजय शर्मा एसएमएस गगरेट, डॉ अश्विनी सहायक कृषि विकास अधिकारी गगरेट व डॉ ममता कृषि प्रसार अधिकारी गगरेट और ऊना उपमंडल की कमेटी में डॉ संजीव कुमार एसएमएस ऊना, डॉ बलदेव शर्मा सहायक कृषि विकास अधिकारी ऊना व डॉ राजाराम शर्मा कृषि प्रसार अधिकारी ऊना शामिल है।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

