रोजाना24,ऊनाः हिप्र के ऊना जिला में कल दो रेलगाड़ियां मुम्बई से हिमाचल लौट रहे लोगों को लेकर पहुंच रही हैं। जिला प्रशासन कोरोना वायरस कोविड-19 के सम्भावित कैरियर को सोसायटी में पहुंचने से रोकने के प्रयास में जुटा हुआ है। कल चार घंटे से भी कम समय के अंतराल में दो रेल गाड़ियां ऊना पहुंचने जा रही हैं। यह जानकारी देते हुए डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि एक ट्रेन मुंबई से 17 मई रात 10.55 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन 18 मई सुबह तड़के 2.40 बजे पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऊना इसके लिए अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। साथ ही डीसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए ऊना से ट्रेन 20 मई को प्रातः काल रवाना होगी, जिसका अंतिम गंतव्य हावड़ा होगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में जो लोग लॉकडाउन के चलते फंसे हैं, वह उपायुक्त कार्यालय में पंजीकरण जल्द से जल्द करा लें। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे लोग भी बंगाल जाने के लिए संबंधित जिलाधीश के पास रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

