रोजाना24ः कोविड-19 से बचाव के लिए लागू कर्फ्यू के कारण देश भर के लोग परेशान हैं। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें बहुत बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो शीतकालीन प्रवास के बाद वापिस घर नहीं लौट पा रहे।चम्बा जिला के भरमौर क्षेत्र के हजारों लोग कांगड़ा व अन्य जिलों से वापिस लौटना चाहते हैं जो कि खरीफ की फसल बीजना व बगीचों में कार्य करना चाहते हैं लेकिन जिला प्रशासन ने क्वारंटीन की पालना को सख्ती से अपनाने के निर्देश दे रखे हैं जिस कारण बहुत से किसानों बागवानों में भी असमंजस की स्थिति बन गई है कि जब वे घर लौटेंगे तो उन्हें 28 दिन तक होम या संस्थागत क्वारंटीन कर दिया जाएगा ऐसे में वे खेतोंं में काम नहीं कर पाएंगे। किसानों बागवानों का कहना है कि ऐसे में कृषक पास जारी करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल रैड,ऑरेंज व ग्रीन जोन से लौटने वालों के नजरिये से नियम न बनाए जाएं बल्कि किसानों बागवानों के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद नये दिशा निर्देशों में इस बारे में प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

