रोजाना24,शिमलाः आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सरकार कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए शिक्षा,कानून एवं संसदीय मंत्री हिप्र सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि शराब पर अतिरिक्त कोविड सेस फीस लगेगी,आईएपएमएल पर 10 रुपये बीयर पर10 रु व आयातित शराब पर 25 रुपये प्रति बोतल की दर से फीस लगेगी।स्प्रिट आयात पर भी शुल्क बढ़ाया गया है। इंडस्ट्री मेें उपयोग होने वाले स्परिट पर यह शुल्क नहीं बढ़ाया गया है । स्प्रिट पर 10.50 रु प्रति लीटर के बजाए अब 15 रुपये प्रति लीटर यह शुल्क बल्क मात्रा पर लगेगा। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारन्टी रोजगार योजना का प्रारूप तैयार किया जा चुका है जिसके तहत शहरी क्षेत्र के स्किल्ड व अनस्किल्ड बेरोजगार लोगों को एक वर्ष में 120 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस योजना पर 25 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 एसडीएमए में दान देने वाली राशी पर कर नहीं लगेगा। आम जनता के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए कैबिनेट ने कर्फ्यू में 7 घंटे की छूट देने का फैसला लिया है। इस अवधि में सभी दुकाने खुली रहेंगी। कर्प्यू ढील केे लिए समय सीमा का निर्णय जिला के उपायुक्त लेंगे। करेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से कैबिनेट के इस फैसले ही जानकारी दी। कहा कि कोविड-19 फंड में कर्मचारियों की ओर से दी जाने वाली राशि आयकर से मुक्त होगी। टूरिजम,हाॅस्वपिटैलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलन के कौशल विकास के लिए वाकनाघाट में संस्थान खोला जाएगा। इस पर 85 करोड़ खर्च होंगे।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
