रोजाना24,चम्बाः फीचर फोन यानी गैर स्मार्टफोन और लैंडलाइन टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा देश भर में शुरू कर दी गई है ताकि इस माध्यम से भी लोग आरोग्य सेतु से जुड़ सकें। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि इसके लिए फोन धारक को टोल फ्री नंबर 1921 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। मिस्ड कॉल के बाद कॉल डिस्कनेक्ट होगी और कॉल करने वाले को वापस कॉल बैक प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि कॉल बैक के माध्यम से कॉल करने वाले के स्वास्थ्य के बारे में विभिन्न इनपुट्स लिए जाएंगे। पूछे जाने वाले सभी प्रश्न आरोग्य सेतु एप के साथ जुड़े होंगे। कॉल करने वाले व्यक्ति के रिस्पांस के आधार पर उस व्यक्ति के हेल्थ स्टेटस को लेकर एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसके बाद भी व्यक्ति को उसकी हेल्थ स्टेटस को लेकर अलर्ट प्राप्त होते रहेंगे। ये सेवा 11 क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है और इस तरह व्यक्ति को उसकी चुनी भाषा में भी एसएमएस प्राप्त होगा।उपायुक्त विवेक भाटिया ने जिला के सभी फीचर फोन और लैंडलाइन उपभोक्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस टोल फ्री सेवा 1921 का पूरा लाभ उठाएं और आरोग्य सेतु जैसी महत्वपूर्ण सेवा के साथ अपने आप को जोड़ें।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…

