रोजाना24ः चंबा जिला की सीमाएं पूरी तरह से सील हैं और निरंतर पूरी निगरानी रखी जा रही है। उपायुक्त विवेक भाटिया ने आज लॉक डाऊन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद एक अहम बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका व अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के अलावा एसडीएम शिवम प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सौरभ जस्सल और एचएएस प्रोबेशनर रजनीश भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि सब्जी मंडी और यहां आने वाले वाहनों को सेनेटाइज़ करने की व्यवस्था की गई है ताकि आवश्यक खाद्य वस्तुओं और सेवाओं को लेकर आने वाले वाहनों को सेनेटाइज किया जाए । उपायुक्त ने बताया कि ट्रक चालकों को जरूरी एहतियातें बरतने को लेकर एक वीडियो संदेश तैयार किया जा रहा है जिसे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और चंबा ट्रक ऑपरेटर यूनियन के माध्यम से सभी ड्राइवरों के मोबाइल नंबरों पर भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि विभाग को ये हिदायत भी दी गई है कि विभाग कृषि उपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तैयार करे ताकि किसानों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में लागू कर्फ्यू की अनुपालना को लेकर रेंडम आधार पर जिला के पटवारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत सचिवों जैसे गांव स्तर पर कार्यरत फील्ड कर्मियों से फीडबैक लिया जाएगा ताकि जिला में कर्फ्यू की उल्लंघना के मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला में सभी आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में 50 फ़ीसदी एपीएल परिवारों को भी अप्रैल महीने का राशन मुहैया किया जा चुका है और यह प्रक्रिया जारी है।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
