रोजाना24,चम्बाः कोविड-19 के साथ लड़ाई लड़ने में समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है। जिला की विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों ने उपायुक्त विवेक भाटिया को 11 लाख 31 हजार 111 रुपए की राशि के चेक भेंट किए हैं ताकि सरकार द्वारा इस राशि का उपयोग कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने की दिशा में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों में किया जा सके। ये चेक इन दानी सज्जनों द्वारा 26 मार्च से लेकर 7अप्रैल तक की अवधि के दौरान दिए गए। उपायुक्त विवेक भाटिया ने चम्बा जिला के इन सभी दानियों का जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में उनका मदद का यह हाथ अत्यंत ही महत्वपूर्ण है और मानवीय संवेदना को भी व्यक्त करता है। ये सामुदायिक सोच और शक्ति की भी अनुकरणीय मिसाल है। उपायुक्त को चेक भेंट करने में जिला पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी ओबरॉय (51 हजार), लक्ष्मी महिला मंडल राजनगर (10 हजार ), प्रिंसिपल बट आईटीआई (1 लाख), डीएस ठाकुर अध्यक्ष जिला मार्केट कमेटी (1 लाख), राहुल ठाकुर कंदला (50 हजार), संतोष ठाकुर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष (50 हजार), जिला प्राइवेट एफिलिएटड स्कूल एसोसिएशन (1लाख व 34,400), चंबा कॉऑपरेटिव सोसायटी के सीईओ धीरज शर्मा (51हजार), सेवानिवृत्त बिजली बोर्ड कर्मचारी मोहल्ला चौंतड़ा हरीश भंडारी (1 लाख), सेवानिवृत सहायक लाइब्रेरियन रजनी भंडारी मोहल्ला चौंतड़ा (1लाख), आरती ट्रेडर्स चंबा प्रवीण महाजन (51 हजार व 5,100), पुखरी के सतपाल, मोहिंदर पाल व संजीव कुमार (11,000),पठानकोट व्हीकलएड प्राइवेट लिमिटेड चम्बा (51,000), चमेरा पावर स्टेशन चरण-1(2 लाख 50 हजार),गुरबचन सिंह भंडारी पूर्व सैनिक राजनगर ( 5,100)और राजपुरा के अशोक कुमार (11, 511) शामिल रहे।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
