रोजाना24,कांगड़ाःउपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में 15000 लोगों को होम क्वारंटीन किए गए हैं ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि होम क्वारंटीन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन नहीं करें तथा घरों में ही रहकर खुद तथा परिवार और समाज को सुरक्षित रखने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन तथा उपमंडल प्रशासन नियमित तौर पर लोगों को जागरूक कर रहा है तथा प्रत्येक पंचायत में प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी आदेशों की अवहेलना करने वालों की जानकारी मिलती है तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दें।
धार्मिक सद्भाव कायम रखने का करें प्रयास
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अपने अपने स्तर पर समाज को प्रेरित करें तथा किसी भी स्तर पर धार्मिक सद्भाव को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाए। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है तथा सभी नागरिकों को सोशल मीडिया या फेक न्यूज पोस्ट करने से बचना चाहिए और कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी तथा घरों में रहना सुनिश्चित करना चाहिए।
कर्फ्यू की अनुपालना की स्थिति का करें निरीक्षण:
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि सभी उपमंडलाधिकारियों तथा पुलिस उप अधीक्षकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि कर्फ्यू के दौरान अपने अपने उपमंडलों में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करें तथा कर्फ्यू की अवेहलना करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं इसके साथ ही कर्फ्यू के ढील के समय में भी दुकानों, बैंकों के बाहर लोगों को सामाजिक दूरी के दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित हो रही है इसका भी निरीक्षण करें तथा आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
सीमांत क्षेत्रों के बैरियर पर चालकों का होगा चेकअप
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों एवं टोल बैरियर पर वाहनों को सेनिटाईज करने की सुविधा प्रदान की गई है इसके साथ ही गुड्स कैरियर तथा अन्य वाहनों के चालकों का चेकअप करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों तथा बाहरी राज्यों के लोगों के कांगड़ा आने पर पूर्णतयः रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई सीमा में प्रवेश करता हुआ पाया गया तो सीमांत क्षेत्रों मेें स्थापित क्वांरटीन केंद्रों में उन लोगों को रखा जाएगा।
पालमपुर का वीएमआरटी बनेगा कोरोना हस्पताल
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पालमपुर के विवेकानंद मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट के अस्पताल को कोरोना अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा इस को लेकर स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन की टीम ने वीएमआरटी में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया है।
जिला में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति:
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि 08 अप्रैल को कांगड़ा जिला में 14 गाड़ियां ब्रेड की, 253 सब्जियों के वाहन, दूध की तथा 47 गाड़ियां रसोई गैस की, अनाज की 290 गाड़ियों तथा मेडिसन की 67 वाहनों के माध्यम से आपूर्ति की गई है। पंजाब की सब्जी मंडियों से राशन की सुचारू आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य निगम के गोदामों में राशन का आवश्यक स्टाक उपलब्ध है अतः किसी भी उपभोक्ता को दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की खरीद के लिए हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है तथा किसी भी स्तर पर घरों में राशन का भंडारण भी नहीं किया जाए।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
