रोजाना24,कांगड़ाः उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में होम क्वारंटीन की उल्लंघना करने पर 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इस बाबत स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नागरिकों को नियमित तौर पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं इन आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि कांगड़ा जिला में कोरोना का संक्रमण समाज तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी चाहिए। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि रविवार को तब्लीगी जमात से संबंधित जिस व्यक्ति की कोरोना सेंपल पॉजिटिव पाए गए थे उसके संपर्क में आए पचास लोगों की शिनाख्त की गई है तथा इन सबके सेंपल भी लिए गए हैं जिसकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है।
दुकानों, बैंकों में दूरी नहीं बनाने पर होगी सख्त कार्रवाई
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि मंगलवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान दुकानों तथा बैंकों के बाहर तथा एटीम के बाहर सामाजिक दूरी की अनुपालना के लिए चेकिंग भी की गइ्र है तथा अधिकांश बैंकों तथा दुकानों में लोगों के उचित दूरी पर खड़े होने के निशान लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार से नियमित तौर पर दुकानों तथा बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी के आदेशों को लेकर उठाए गए कदमों का निरीक्षण किया जाएगा तथा इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इस बाबत लिखित आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी है तथा इस संदेश को बार बार लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
16 हजार निर्धन लोगों को राशन वितरित:
कांगड़ा जिला में 21 हजार प्रवासी परिवार चिह्न्ति किए गए हैं तथा इनमें से 16 हजार परिवारों ने राशन की मांग की थी जिन्हें एसडीएम के माध्यम से सात से दस दिन का राशन उपलब्ध करवा दिया गया है तथा उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं अपने स्तर पर राशन इत्यादि वितरण का कार्य नहीं करें इससे सामाजिक दूरी का नियम टूट सकता है इसलिए सभी से अनुरोध है कि घरों में रहें और बाहर नहीं निकलें। कांगड़ा जिला में गरीब, निर्धन तथा झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को राशन की आपूर्ति करने के लिए कांगड़ा जिला में हंगर लाईफ लाइन आरंभ की गई है। ऐसे गरीब तथा मजदूर लोग जिनके पास राशन खरीदने के लिए पैसे नहीं है वे इस हंगर लाइफ लाइन में दिए गए नंबरों से संपर्क कर सकते हैं ताकि उनको राशन उपलब्ध करवाया जा सके।
जिला में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति:
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि 07 अप्रैल को कांगड़ा जिला में 90 गाड़ियां दूध की, 226 सब्जियों के वाहन, 07 वाहन ब्रेड के, अनाज की 290 गाड़ियों ,मेडिसन की 43 वाहनों द्वारा आपूर्ति की गई है। रसोई गैस के 33 वाहन, पेट्रोल डीजल के दो वाहनों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।खाद्य निगम के गोदामों में दो महीने के राशन के भंडारण किया गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं तथा सब्जियों के दामों की सूची लगाना भी अनिवार्य किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर मनमाने दाम नहीं वसूले जाएं।
डायलेसिस के रोगियों के लिए व्यवस्था:
उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिला में डायलेसिस के 64 रोगी चिह्न्ति किए गए हैं तथा इन रोगियों को यातायात की सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी तथा उक्त रोगी धर्मशाला के डायलेसिस सेंटर या डा विक्रम कटोच मोबाइल नंबर 9816599899 पर संपर्क कर सकते हैं।
जीवन रक्षक तथा महत्वपूर्ण दवाइयों की होम डिलीवरी की व्यवस्था:
जिला दंडाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर जिला के विभिन्न क्षेत्रों के 25 दवाई विक्रेताओं का व्हॉटसऐप गु्रप बनाया गया है। ये दवाई विक्रेता विशेष परिस्थितियों में आवश्यक दवाइयों की होम डिलीवरी भी सुनिश्चित कर रहे हैं इनके नंबर भी जिला प्रशासन की बेवसाइट तथा फेसबुक पर सार्वजनिक किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा उत्तर भारत से दवाईयां लाने के लिए इन विक्रेताओं को वाहन ले जाने की अनुमति भी प्रदान की जा रही है।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
