रोजाना24ः भरमौर प्रशासन ने एक अजीब गरीब फैसला लेते हुए लोगों को परेशानी में डाल दिया है.कर्फ्यू के दौरान सब्जी ढोने के लिए कर्फ्यू पास बनवाने के लिए भरमौर प्रशासन ने नये नियम जारी किए हैं.अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पृथी पाल सिंह ने कहा कि सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुएं ढोने के लिए कर्फ्यू पास केवल उन्हीं सब्जी अथवा राशन विक्रेताओं को जारी किया जाएगा जिनके पास अपने गुड्स कैरियर व्हीकल होंगे.
प्रशासन ने इस बारे में एक फॉर्म भरकर पटवारी से दुकान होने की सत्यापन करवाने का नियम लागू किया है.
लेकिन यहां यह बताना आवश्यक है कि नाम मात्र सब्जी विक्रेताओं के पास ही अपने सामान ढोने वाले वाहन हैं.जबकि अब तक राशन व सब्जी की आपूर्ति के लिए वाहन किराए पर ही हासिल किए गए हैं जिन्हें प्रशासन ने कर्फ्यू पास केवल आधार कार्ड व आवेदन पत्र पर ही जारी किया है.कम वाहनों को कर्फ्यू पास जारी दिए जाने के कारण भरमौर मुख्यालय में ही सब्जी की मांग पूरी नहीं हो पा रही जबकि ग्रामीण भागों के हालात समझे जा सकते है.
प्रशासन के इन नियमों से जिन वाहन मालिकों की राशन या सब्जी की दुकानें नहीं हैं उन्हें उन्हें पास नहीं मिलेंगे तो लोगों को सब्जी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है.वहीं प्रशासन द्वारा जारी खानापूर्ति के लिए के लिए वाहन मालिकों को प्रतिबंध के बावजूद घरों से बाहर निकलना पड़ेगा.
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
