Site icon रोजाना 24

एक मार्च को 'सही पोषण,देश रोशन' थीम पर होंगी आंगनवाड़ी बैठकें.

रोजाना24,चम्बा : करियां में आज जिला स्त्रोत समूह (डीआरजी) स्तरीय दो दिवसीय  प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुरू हुआ । इंक्रीमेंट लर्निंग एप्रोच के मॉड्यूल  16,17,18  पर आधारित इस कार्यक्रम का शुभारंभ  जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदीश राज राणा ने किया। इस दौरान राज्य स्त्रोतों समूह शिमला से प्रिशिक्षित  ट्रेनर जगदीश राज राणा, राकेश कुमार सीडीपीओ 

चुवाड़ी और  विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने कंगारू मदर केयर द्वारा कमजोर  शिशु की देखभाल ,बीमार नवजात शिशु की पहचान तथा कुपोषण और मृत्यु से बचने के लिए बीमारी से बचाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी।  

प्रशिक्षण में जिले के सभी खंड समन्वयकों पोषण अभियान और सुपरवाइजरों ने भाग लिया । जिला कार्यक्रम अधिकारी जगदीश राज राणा ने विस्तार से बताया कि यह प्रशिक्षण जिला स्तर से आगे परियोजना स्तर पर जबकि आगामी माह में सेक्टर लेवल में प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  को प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने ये भी बताया कि 1 मार्च को जिला चंबा के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में मातृ शिशु बैठक के कार्यक्रम का थीम  सही पोषण, देश रोशन निर्धारित किया गया है जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों की सभी गर्भवती महिला लाभार्थियों  को  स्वस्थ्य एवं पोषाहार,  मां के दूध के साथ- साथ अतिरिक्त पोषाहार ,बच्चों की वृद्धि   का आकलन और व्यक्तिगत सफाई जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version