रोजाना24,चम्बा : भरमौर उपमंडल के हड़सर गांव में गत दिवस चट्टान गिरने से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.दुर्घटना में परिवार के दो सदस्य बाल बाल बचे हैं .

प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले कल ग्राम पंचायत हडसर के इसी गांव में धर्म चन्द  उर्फ टिका पुत्र पूर्ण चन्द गांव व डाकघर हडसर के घर पर भारी चट्टान आ गिरी जिससे तीन मंजिला मकान की दो मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.चट्टान घर के दो लैंटल तोड़ कर अंदर पहुंच गई है.गनीमत यह रही कि घटना के दौरान परिवार की औरतें व बच्चे इसी घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे.घटना में किसी को चोटें तो नहीं आई लेकिन परिवार को बहुत बड़ा नुक्सान हो गया है.अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह व उपमंडलाधिकारी भरमौर मनीष सोनी ने घटना स्थल का दौरा कर प्रभावित परिवार को सहायता करने का भरोसा दिलाया है.

गौरतलब है कि हड़सर गांव के ऊपरी भाग से अक्सर चट्टानें गिरती रहती हैं जिस कारण पहले भी कई बार घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं.

Advertisement