रोजाना24,चम्बा : 26 व 27 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भरमौर दौरे पर पहुंचने वाले हैं.मुख्यमंत्री 26 सितम्बर शाम को भरमौर पहुंचेंगे.

सांय चार बजे वे हैलीपैड में भरमौर भरमाणी रज्जु मार्ग का शिलान्यास करेंगे.4:50 साडा के शॉपिंग कम्पलैक्स का लोकार्पण करेंगे.

लोनिवि भरमौर विश्राम गृह में रात्री ठहराव के बाद 27 सितम्बर को वे भरमौर हड़सर सड़क मार्ग के सुधारीकरण का भूमि पूजन व पट्टी नामक स्थान पर ही नागरिक अस्पताल भरमौर भवन का  शिलान्यास करेंगे.सुबह 10:10 ददवां चलेड सड़क मार्ग का भूमि पूजन व आई टी आई भवन का शिलान्यास करेंगे.10:40 बजे चौरासी मंदिर परिसर में जन सभा को सम्बोधित करेंगे.

Advertisement

इसके अलावा मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे.वहीं क्षेत्र के कई गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं व समाधान से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचेंगे.