Site icon रोजाना 24

🚨 पिकअप चोरी मामले में बड़ी सफलता, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार 🚔

पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुनाली के समीप हुई पिकअप चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में एक आरोपी को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मस्कीन निवासी झिकली रानीपुर, जिला पठानकोट के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि 12 मई को सड़क किनारे खड़ी पिकअप चोरी हो गई थी, जिसके बाद वाहन मालिक ने भरमौर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

पुलिस जांच में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी सामने आई है। अधिकारियों का दावा है कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ वाहन भी बरामद किया जाएगा।

👮‍♂️ एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही वाहन की बरामदगी कर ली जाएगी और मामले के बाकी पहलुओं का भी खुलासा होगा।

Exit mobile version