भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में सुनील दत्त शर्मा ने 3439 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश कुमार को 41 मतों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रमेश कुमार को 3398 वोट प्राप्त हुए।
इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां अंत तक दोनों प्रत्याशियों के बीच रोमांच बना रहा। परिणाम घोषित होते ही सुनील दत्त शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न शुरू हो गया। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सूरज शर्मा रहे तीसरे नंबर पर।
📊 कुल 17,161 मत डाले गए, जिनमें 16,946 वैध मत, 199 अवैध मत तथा 16 मत नोटा के पक्ष में पड़े।
🎉 लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं और प्रत्याशियों को बधाई।

#GehraWard #SunilDuttSharma #ElectionResult #ZilaParishad #WardElection #LocalElection #Democracy #VotingResult #HimachalNews #ChambaNews #ElectionUpdate #गैहरा #सुनीलदत्तशर्मा #जिलापरिषद #चुनावपरिणाम #मतगणना #लोकतंत्र #हिमाचलप्रदेश #चंबा #41वोटोंसेजीत #rozana24 #रोजाना24
