Site icon रोजाना 24

भरमौर: 84 व्यापार मंडल ने ADM कुलबीर सिंह राणा को पदोन्नति पर किया सम्मानित, व्यापारिक समस्याओं पर भी की चर्चा

भरमौर: 84 व्यापार मंडल ने ADM कुलबीर सिंह राणा को पदोन्नति पर किया सम्मानित, व्यापारिक समस्याओं पर भी की चर्चा

भरमौर। भरमौर के 84 व्यापार मंडल ने उपमंडल अधिकारी (ADM) कुलबीर सिंह राणा को उनकी पदोन्नति पर भव्य रूप से सम्मानित किया। कुलबीर सिंह राणा पहले भी भरमौर में ADM के पद का कार्यभार संभाल रहे थे, लेकिन अब औपचारिक रूप से पदोन्नति मिलने पर व्यापार मंडल ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर व्यापार मंडल ने क्षेत्र से जुड़े व्यापारिक मुद्दों और सुझावों को लेकर बैठक कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

व्यापार मंडल की बैठक में उठाए गए मुख्य प्रस्ताव

चौरासी व्यापार मंडल की वरिष्ठ सदस्य जैसी राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय व्यापार और आधारभूत ढांचे के सुधार को लेकर निम्नलिखित प्रमुख समस्याओं और मांगों को रेखांकित किया गया:

सम्मान समारोह और प्रशासन से अपेक्षाएं

इस बैठक में व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्यों — प्रधान रंजीत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य जैसी राम ठाकुर, उपाध्यक्ष आजाद जरयाल और कालु शर्मा, महासचिव महिंद्र पटियाल, जोन प्रभारी अभिलाष पटियाल, प्रेस सचिव प्यार शर्मा ने ADM कुलबीर सिंह राणा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

ADM कुलबीर सिंह राणा ने व्यापार मंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेने और उचित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल जल्द ही चंबा के उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपेगा ताकि समस्याओं का शीघ्र निवारण सुनिश्चित किया जा सके।

Exit mobile version