Site icon रोजाना 24

एसडीएम भरमौर ने मणिमहेश मेले के लिए नियुक्त सेक्टर ऑफिसरो को दिए जरूरी दिशा निर्देश

रोजाना24, भरमौर, 5 अगस्त : एसडीएम भरमौर असीम सूद की अध्यक्षता में  मणिमहेश मेले की तैयारियों को लेकर आज  लघुसचिवालय भरमौर के सभागार में सेक्टर ऑफिसर और उनके टीम मेंबरों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एसडीएम ने कहा कि मणिमहेश मेले के दौरान नियुक्त किए गए सभी सेक्टर ऑफिसर और उन के टीम मेंबरों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए ।

मेले के दौरान उचित व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा की मणिमहेश मेला 2 साल के बाद शुरू हो रहा है और मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा की यात्रा के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारी सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारी से अपने – अपने दायित्व का निर्वहन करें । बैठक में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version