रोजाना24 ऊना, 20 मई : जिला ऊना में बढ़ रही अपराधिक घटनाएं जैसे ज्वैलरी व पर्स स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभाग अपने कार्यालय परिसर तथा बॉर्डर ऐरिया के प्रवेश और बाहर जाने वाले द्वार सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे दो माह के भीतर अपने स्तर पर लगवाना सुनिश्चित करें। यह बात एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज एक बैठक के दौरान कहीं।डॉ. निधि पटेल ने बैठक के दौरान प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह सभी सरकारी स्कूलों सहित प्राइवेट संस्थानों के साथ मीटिंग करें तथा उन्हें अपने स्तर पर सीसीटीवी स्थापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग को सभी शराब के ठेकों पर कैमरे लगवाने को कहा। इसके अतिरिक्त बीडीओ अपने संबंधित पंचायतों में तथा इंडस्ट्री विभाग अपने अधीन सभी इंडस्ट्री यूनिटों में तथा हैल्थ विभाग को अपने प्रवेश व निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। निधि पटेल ने पीडब्ल्यूडी तथा एनएच विभाग को उचित स्थानों पर कैमरे स्थापित करने को कहा। उन्होंने ईओ एमसी मैहतपुर बसदेहड़ा व एमसी ऊना को भी सभी नगर पालिका परिसरों में कैमरे अपने स्तर पर लगवाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्थान में एक नोडल ऑफिसर नियुक्त करें, ताकि वह सुनिश्चित कर सके कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील है। डॉ. निधि पटेल ने कहा कि सभी विभाग यह भी सुनिश्चित करें कि सीसीटीवी कैमरे 4एमपी एचडी गुणवत्ता रेसोलूशन सहित नाइट विज़न क्षमता वाले हों तथा कम से कम 30 दिनों तक का डाटा सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क में रखा जाएगा। एसडीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर निरीक्षण के दौरान संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के समक्ष सीसीटीवी को ओपन किया जाएगा।इस अवसर पर ईओ एमसी मैहतपुर बसदेहड़ा वर्षा चैधरी, ईओ एमसी ऊना संदीप कुमार, तहसीलदार हुसन चंद, जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल, जेई एनएच विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
