रोजाना24,ऊना 7 जुलाई : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि जिला ऊना में रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ संस्थाएं बिना परमिशन जिला ऊना में ब्लड डोनेशन कैंप लगा रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है तथा इस पर जिला प्रशासन कड़ा संज्ञान लेगा। किसी भी रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अनुमति लेना ज़रूरी है। राघव शर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पहले अनुमति लेने के साथ कैंप के दौरान उपस्थित रहने वाले डॉक्टरों की सूची भी सौंपनी होती है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग तय मापदंडों के अनुरूप संस्था को कैंप की अनुमति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अनुमति के बाद भी रक्तदानियों की सूची तथा कैंप में एकत्र किए गए ब्लड यूनिट की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। नियमों के मुताबिक रक्तदान शिविर में एकत्र किया खून का कम से कम 50 प्रतिशत जिला के सरकारी ब्लड बैंक में जमा करवाना अनिवार्य है। साथ ही जमा किए गए ब्लड यूनिट का सर्टिफिकेट भी बनवाना होता है। डीसी ने कहा कि नियमानुसार ब्लड डोनेशन कैंप न लगाने पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पूर्व ज़रूरी अनुमति अवश्य लें तथा सभी नियमों की पालन सुनिश्चित करें।
More Stories
चंबा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश, एक सप्ताह में हुई तैयार 6…
भराड़ी में घर पर खड़ी …
📑 Table of Contents ▾ घर पर खड़ी थी स्कूटी, फिर कैसे कट गया चालान? कार के नंबर…
प्रियूँगल के अर्नव राणा …
📑 Table of Contents ▾ मेहनत के दम पर हासिल किया मुकाम सीमित संसाधनों के बावजूद खेल प्रतिभा…
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…

