कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से लिया संन्यास

Spread the love

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड अब IPL-2023 खेलते नजर नहीं आएंगे। मंगलवार को पूर्व कैरेबियाई कप्तान पोलार्ड ने भारतीय लीग से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब वे मुंबई के बल्लेबाजों को ट्रेनिंग देंगे। मुंबई इंडियन ने उन्हें बैटिंग को बनाया है।

35 साल के पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 5 टाइटल जीते हैं। वे सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी हैं। पोलार्ड ने 7 महीने पहले ​​​​​​इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन, उन्होंने IPL खेलते रहने की बात कही थी।

पोलर्ड ने IPL में एक टीम के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़े रहने का रिकॉर्ड बनाया। वे 2010 में टीम के साथ जुड़े थे। हालांकि, वे अब भी फ्रेंचाइजी से अलग नहीं हुए हैं। वे अब बतौर कोच टीम के साथ जुड़े हैं।

पोलार्ड ने पिछले 13 साल में मुंबई इंडियन के लिए 3412 रन बनाए हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 189 विकेट चटकाए थे। पोलार्ड के नाम 69 विकेट भी दर्ज हैं।

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बने रहेंगे पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड ने यह भी खुलासा किया कि IPL से संन्यास लेने के बावजूद, मुंबई इंडियंस के साथ उनकी यात्रा जारी रहेगी। क्योंकि वह अगले सत्र में बैटिंग कोच की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए हैं। वेस्टइंडीज ने MI अमीरात टीम के लिए खेलने के बारे में भी खुलासा किया।

सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक के साथ अपने कार्यकाल के बारे में बात करते हुए पोलार्ड ने अपने बयान में कहा कि वह पिछले 13 सीजन से टीम का हिस्सा बनकर सम्मानित और धन्य महसूस कर रहे हैं। पोलार्ड ने अपने बयान में कहा, ‘मैंने हमेशा मैदान पर और बाहर बिना शर्त प्यार को महसूस किया और उसकी सराहना की।’

कीरोन पोलार्ड के संन्यास के ऐलान के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पोलार्ड की फ्रेंचाइजी की पूरी यात्रा को दिखाय है। इस वीडियो में 2009 में उनके फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने से लेकर अब तक की पूरी जर्नी को दर्शाया गया है।