रोजाना24,चम्बा 6 जुलाई : उप रोजगार कार्यालय तीसा में 8 जुलाई को केंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वर्धमान यार्नस् एंड थ्रेड्स लिमिटेड होशियारपुर द्वारा 50 ट्रेनी के पद के लिए साक्षात्कार किये जा रहें हैं । जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए पुरुष या महिला आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए। निजी कंपनी द्वारा 7228 रुपए ट्रेनिंग के समय व 12553 रुपए ट्रेनिंग के बाद दिए जाएंगे इसके अतिरिक्त पुरुष व महिलाओं के लिए ठहरने की भी उचित व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी।इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र ,पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड ,व बायोडाटा लेकर उप रोजगार कार्यालय तीसा में प्रातः 10 बजे उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं । जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी आवेदक कोविड- उचित व्यवहार की अनुपालना भी सुनिश्चित बनाएंगे और अनिवार्य रूप से मास्क व सैनिटाइजर का भी प्रयोग करेंगे तथा एक समय में एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए उपस्थित रहेंगे ।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

