रोजाना24,चम्बा 16 जून : विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज 18 से 25 जून तक विधानसभा क्षेत्र चुराह के प्रवास पर रहेंगे | 17 जून को शिमला से चंबा पहुंचेंगे और रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में करेंगे | सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून को विधानसभा उपाध्यक्ष प्रातः 8 बजे बड़ोह, 9:30 बजे निहूंई, 11:30 बजे माणी झूलाडा व 1:30 बजे त्रिहा नवगठित ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा कोविड-19 की रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे | 19 जून को 11:00 बजे खंड विकास अधिकारी भंजराडू के कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में चुराह उप मंडल के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे वह गत 3 वर्षों में विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यो की समीक्षा करेंगे | 20 जून को तीसा व बैरागढ़ में लोगों से भी मिलेंगे | 21 जून को विधानसभा उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत गुईला में पूर्वाहन लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और कोविड-19 की रोकथाम बारे लोगों को जागरूक करेंगे इसी तरह से 22 जून को भी ग्राम पंचायत मंगली में पूर्वाहन लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करेंगे और कोविड-19 की रोकथाम बारे लोगों को जागरूक भी करेंगे | 23 जून को डॉ हंसराज ग्राम पंचायत भंजराडू में पूर्वाहन लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के उपरांत कोविड-19 की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करेंगे | 24 जून को तीसा व बैरागढ़ में लोगों से मिलें गें और उन्हें कोविड-19 के बारे में जागरूक करेंगे | 25 जून को 11:00 बजे पूर्वाहन ग्राम पंचायत कियाणी में पेयजल योजना का ट्यूबवेल द्वारा सुधार एवं संवर्धन कार्य का तथा अपराहन राजनगर में भी पेयजल योजना राज नगर का ट्यूबवेल द्वारा सुधार एवं संवर्धन कार्य का शिलान्यास करेंगे |
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
